लिंग में इज़ाफ़ा
जब कोई कहीं विज्ञापन पढता है 'अपने लिंग को …इंच बढ़ाये' तो वह व्यक्ति ये सोचने लगता होगा की कही उसका लिंग छोटा तो नहीं? कहीं उसे भी लिंग बढवाना की जरूरत तो नहीं? अधिकांश पुरुष इस भ्रम में रहते हैं कि जितना लम्बा लिंग होगा यौन संतुष्टि उतनी हीं ज्यादा होगी। जबकि सच्चाई ये है कि यौन संतुष्टि और मर्दानगी का लिंग के आकार से ज्यादा कुछ लेने देना नहीं होता।
लिंग का सामान्य आकार
- औसतन लिंग की लम्बाई पाँच से छह इंच के बीच होती है जब वह उत्तेजित होकर (तन कर) खड़ा होता है जिसकी परिधि 4-6 इंच के बीच होती है।
- जब किसी व्यस्क पुरुष का लिंग सिकुड़ा हुआ रहता है उस वक़्त उसकीं लम्बाई लगभग तीन से साढ़े तीन इंच के बीच होती है। लेकिन कई मामलों में छोटे आकार का दिखने वाला लिंग उत्तेजना के बाद उतना हीं बड़ा हो जाता है जितना लम्बा तीन-साढ़े तीन इंच वाला होता है।
लिंग बड़ा करने के लिए क्या पंप्स, गोलियाँ, व्यायाम और सर्जरी काम करते हैं?
कई लोग यह दावा करते हैं कि उनके पास ऐसी तकनीक है जिससे कि वे आपके लिंग की लम्बाई बढ़ा सकते है। उनका दावा खोखला होता है क्योंकि वे लिंग कि लम्बाई नहीं बढ़ा सकते। लिंग को लम्बा करने के लिए वैक्यूम पंप, व्यायाम, और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके लिंग को खींच सके। लिंग बढ़ाने का दावा करने वाले लोगों को बेवकूफ बना कर, अपने विज्ञापनों से उनके मन में भ्रम पैदा करके अपनी दूकान चलने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। उनकी बातों में मत आइये। ये सब धोखा है; फ्राड है। कई लोग तो आपके लिंग को इस कदर जख्मी कर देते है कि कई दिनों तक आप उसके दर्द से उबर नहीं पाते .
सर्जरी के बाद का परिणाम कई मामलों में बहुत तकलीफदेह होता है जो लम्बे समय तक चलता है। इसी तरह जो लोग मर्दानगी को बढ़ाने वाले क्रीम या दवाओं का दावा करते है उनकी भी बातों में मत आइये। सब ढकोसला है।
लिंग इज़ाफ़ा के लिए सर्जरी
वैक्यूम पंप, व्यायाम, और जेलगिंग," जैसे लिंग बृद्धि उपकरणों, के मुकाबले सर्जरी ज्यादा कारगर सिद्ध होता है। लेकिन यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि सर्जरी से चमत्कार हो जायेगा और लिंग पूरा बढ़ जायेगा। हाँ, थोड़ी बहुत लम्बाई (तकरीबन एक इंच) हासिल की जा सकती है।
लिंग इज़ाफ़ा सर्जरी के दो बुनियादी विकल्प इस प्रकार हैं ---- लिंग लंबा करना या लिंग को चौड़ा करना । कुछ सर्जन लिंग लंबा करने के लिए एलोग्राफ्ट को समाविष्ट करते हैं जिन उत्तकों को शवों से काटा जाता है। अधिकांश सर्जनों लम्बाई बढ़ाने और लिंग चौड़ा करने का काम कुछ चरणों में यानि कुछ अन्तराल के बाद करते हैं जबकि कुछ सर्जन एक हीं बार में दोनों काम कर डालते हैं। मोटापे से ग्रस्त रोगियों के लिंग से चर्बी को लाइपोसक्सन के जरिये दूर किया जाता है।
अगर आपको पूरा यकीं है कि आपका लिंग छोटा है तो किसी डॉक्टर से मिलिए और उन्हें अपनी समस्या बताइए। हो सकता है कि आपका लिंग सामान्य आकार का हो लेकिन आपको भ्रम होता हो कि वो छोटा है। इसके बावजूद अगर आप सर्जरी करवाते हैं तो ज्यदातर संभावना है कि आप उसके परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे। और आपके पैसे भी ढेर सारे खर्च होंगे।
लिंग इज़ाफ़ा सर्जरी का जोखिम
- इस तरह की सर्जरी किसी भी प्रमुख चिकित्सा संगठन द्वारा अनुमोदित नहीं गया है। अमेरिकन युरोलोजिक्ल एसोसिएशन के अनुसार इस तरह की सर्जरी सुरक्षित और प्रभावी नहीं होते।
- सर्जरी की लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बावजूद अधिकांश पुरुष इसके परिणामों से संतुष्ट नहीं होते।
- सर्जरी के बाद लिंग मे...
No comments:
Post a Comment